पांचमाह से नलों में नहीं रहा पानी
सार समाचार
पांचमाह से नलों में नहीं रहा पानी
करौली| जिलामुख्यालय स्थित पांडे के कुआं के पास जाटव बस्ती के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पांच माह से नलों में पानी नहीं आने की शिकायत की। जाटव बस्ती निवासी देवीसिंह, कुंजीलाल, मोहनसिंह, संतोष, किरण, सपना, इन्द्रादेवी, राजू, सुमेर, मीना देवी, लोकेश कुमार, शिवकुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि जाटव बस्ती में गत पांच माह से नलों में पानी नहीं रहा है। जिससे उन्हें अन्य मोहल्लों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विवाहिताको बरामद िकया
सपोटरा| ग्रामपंचायत बाजना से तीन माह पूर्व बिना बताऐं घर से निकली विवाहिता को पुलिस ने हिसार (हरियाणा) से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता के ससुर रामनिवास प्रजापत ने पुलिस में 21 जून को को उसकी पुत्रवधू सुनीता प|ी चेतराम प्रजापत की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद किया है।
श्रीयादेमहोत्सव के लिए किया जनसम्पर्क
हिंडौन सिटी| प्रगतिशीलप्रजापति संस्थान की ओर से मनाए जाने वाले श्रीयादे महोत्सव की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने जनसम्पर्क शुरु कर दिया है। संस्थान के रमेश प्रजापति, सोहनलाल, राजपाल प्रजापति, चरण सिंह, कमर सिंह आदि ने वजीरपुर, मोहनपुर, मकनपुर, कटकड़,मेड़ी राजकुमार, भगवान, गोपीलाल, जगदीश, पृथ्वीलाल ने सूरौठ, खेड़ी, ढिंढ़ोरा, बाजना, जटनंगला, वमनपुरा, भुकरावली, बाईजट्ट आदि गांवों में जनसम्पर्क कर समाज के लोगों से श्रीयादे महोत्सव में भाग लेने की अपील की।
महिलाओंकी कहासुनी में पथराव
करौली| बजीरपुरगेट बाहर दो महिलाओं में आपसी कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में आपस में पथराव हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। इसे सामान्य चिकित्सालय करौली में भर्ती कराया गया है। बजीरपुर गेट निवासी रहमान पुत्र खरगा ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी उसी के पास रहने वाले सिराज की प|ी में किसी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सिराज के पक्ष से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।
नि:शुल्कजांच एवं परामर्श शिविर कल
करौली| भगतएण्ड कंपनी करौली के सौजन्य से लायंस क्लब हिंडौन