सुधीर जिला प्रभारी मनोनीत
सुधीर जिला प्रभारी मनोनीत
करौली | स्कूलशिक्षा परिवार राजस्थान के महासचिव अनिल शर्मा ने निजी शिक्षण संस्थाओं के हितों की रक्षार्थ चलाए जा रहे कार्यक्रमों सहयोग देने पर करौली के शिवा एकेडेमी शिक्षा समिति के सचिव सुधीर नायर को स्कूल शिक्षा परिवार का जिला प्रभारी मनोनीत किया है।
शर्मा ने नव नियुक्त जिला प्रभारी को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित कर कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।