- Hindi News
- अपहृत बालिका तीन दिन में नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना
अपहृत बालिका तीन दिन में नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना
हिंडौनसे अपहृत बालिका को ढूंढ़ने में नाकाम हिंडौन पुलिस के खिलाफ कोली समाज में गहरा आक्रोश है। कोली समाज के लोगों ने पुलिस-प्रशासन को बालिका बरामदगी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। चौथे दिन से कलेक्ट्रेट पर धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी है। कोली युवा समाज के जिला महामंत्री तेजसिंह सोलंकी ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।
अखिल भारतीय युवा कोली समाज के जिला महामंत्री तेजसिंह कोली के नेतृत्व में सोमवार को जिला प्रशासन को पुन: ज्ञापन दिया है। जिसमें बताया है कि बालिका को अपहृत हुए 29 दिन गुजर गए हैं,मगर हिंडौन पुलिस जांच के नाम पर अभी कुछ नहीं कर पाई है। बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर समाज का हिंडौन एसडीएम कार्यालय के बाहर 16 नवंबर से निरंतर धरना जारी है। हिंडौन पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है, जांच किसी अन्य पुलिस अधिकारी को सौंपी जाए। कोली समाज के लोगों ने बताया कि हिंडौन में धरने पर बैठे लोगों को रात्रि समय में असामाजिक तत्व अभद्र व्यवहार करने के साथ ही धमकियां भी दे रहे हैं। इस मौके पर रामचरण, विष्णुचंद,गोपाल सिंह, केदारलाल, प्रभुलाल, मंगलसिंह, मोतीलाल शाक्यवार, जगदीश सहित कई लोग मौजूद थे।
धरनाजारी
हिंडौन सिटी| महावरकॉलोनी की अपहृत बालिका जमना कोली की बरामदगी किए जाने की मांग को लेकर कोली समाज की ओर से उपखंड कार्यालय के बाहर दिया जा रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा।
कोली समाज के युवा जिला महामंत्री तेजसिंह कोली ने बताया कि सोमवार को धरने का 23 वां और क्रमिक अनशन का नवां दिन था। धरने पर केवल राम, पूरनलाल, लालाराम बैठे जबकि क्रमिक अनशन में सोमोती लल्लो देवी बैठी। इसके अलावा कोली समाज के काफी महिला-पुरुष भी धरने में शामिल हुए। इस धरने के माध्यम से बालिका को अविलंब बरामद किए जाने की मांग की गई।