पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय सतर्कता दल की टीम ने 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

केंद्रीय सतर्कता दल की टीम ने 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली। बिजली निगम की केंद्रीय सतर्कता जयपुर की टीम ने शनिवार को शहर के कई मौहल्लों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। बिजली निगम की ओर से जानकारी दी गई कि सतर्कता दल ने 24 घरों पर छापामार कार्यवाही करते हुए साढे़ पांच लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है। जिसमें से मौके पर 56 हजार रुपए भी वसूल लिए हैं।
बिजली चोरी करने वालों में मैगजीन निवासी नंदकिशोर माली, कैलाश मीना, डीआरडीएम के पीदे विशंभर, घनश्याम, अशोक, गोवर्धनलाल, तीन बड निवासी बाबूलाल, मूलचंद मीना, कमलेश मीना, विवेक विहार के प्रहलाद शर्मा,मुन्नालाल, इंदिरा कॉलोनी के पुष्पा देवी, कौशलेंद्र, उमेश बंसल, हरीसिंह, केदार, वेदप्रकाश, दिनेश शर्मा शामिल हैं।