कराैली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार को उप जिला प्रमुख एवं पंचायत समितियों के उप प्रधानों के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे। सुबह 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, अपरान्ह 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी होगी।
दोपहर 1 बजे के तुरन्त बाद चुनाव चिंहों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी तथा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे के मध्य मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सायं 5 बजे से या मतदान समाप्ती के तुरन्त बाद जो भी पहले हो मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।