पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मासलपुर में ओले, मंडरायल में झमाझम, सर्दी में इजाफा

मासलपुर में ओले, मंडरायल में झमाझम, सर्दी में इजाफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसमांमें अलसुबह से छाई काली घटनाएं और ठंडी सिहरन के बीच शनिवार को मावठ पड़ी। उधर, मासलपुर आसपास के गांवों में ओले गिरे और मंडरायल में अच्छी बारिश हुई। जिले में कई जगह हल्की फुहारें गिरीं। इससे ठंड बढ़ गई और गुलाबी मौसम के चलते लोगों को दिनभर गर्म कपड़ों में ही लिपटा रहना पड़ा। किसान इस हल्की मावठ को फसल के लिए अमृत बता रहे हैं।

मासलपुर| क्षेत्रमें शनिवार को मावठ के साथ ओलावृष्टि से ठंडक बढ़ गई है। खनपुरा निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों में ओले पड़ने से जमीन सफेद हो गई।

मंडरायल| क्षेत्रमें शुक्रवार देर रात 1:30 से 2 बजे तक आधा घंटे बरसात का दौर चला। शनिवार सुबह 9:30 से 10:30 तक बारिश हुई। खेतों में पानी भर गया।

कैलादेवी| परिक्षेत्रके गांव ढाणियों में शनिवार अलसुबह से ही बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई।

सलेमपुर| क्षेत्रके गांवों में सुबह 11 बजे से हल्की हवा के साथ मावठ शुरू हुई। मावठ सरसों, गेहूं, अरहर, चना, जौ, तारामीरा अन्य सब्जियों की फसल के लिए बहुत ही लाभदायक होगी।

सपोटरा| शनिवारसुबह से हुई मावठ से किसानों के चेहरे खिल उठे। सर्द हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। इस कारण बाजार में चहल-पहल कम रही। शनिवार सुबह 9 से 9:20 बजे तक रिमझिम होने से सड़क पर पानी भर गया। दिनभर बादल छाने तथा रिमझिम बरसात से सर्दी के तेवर तीखे होने से लोग दिनभर घरों में कैद रहे।

मंडरायल . कस्बेमें शनिवार को हुई मावठ से बाजार की सड़कों पर बहता पानी।