- Hindi News
- दुकानों के आगे से बैंचें हटाईं, कर्मचारियों से भिड़े व्यापारी
दुकानों के आगे से बैंचें हटाईं, कर्मचारियों से भिड़े व्यापारी
करौली | नगरपरिषद की ओर से शहर में अस्थायी अतिक्रमण प्रतिबंधित थैलियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। वहीं सदर बाजार में दुकानों के आगे रखी बेंचों को नगर परिषद के कर्मचारी उठा कर ले जाने लगे तो दुकानदार अड़ गए। इससे कर्मचारियों से विवाद हो गया और दुकानदारों ने दुकानें रख विरोध जताया।
नगर परिषद की ओर से अंतिम दिन में शुक्रवार से प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इसके साथ ही नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखी बेंचों को हटाकर दुबारा नहीं रखने की चेतावनी दी। इसके बाद भी शनिवार को सदर बाजार में कई दुकानों के आगे बैंचें रख ली गईं। जब दस्ता बेंचों को जब्त करने लगा तो दुकानदार दस्ते के कर्मचारियों से भिड़ गए। नौबत गाली-गलौज तक गई। इसके बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के कारण दस्ता वापस पुराने नगर पालिका भवन के लिए चला गया।
आखिरजिम्मेदार कौन
जिलामुख्यालय के बाजारों के तंग रास्ते गलियों में दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे एक से दो फुट की बैंचें लगा लेने से रास्ते और तंग हो जाते हैं। इससे राहगीरों मोटरसाइकिल चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो किसी व्यक्ति बाइक के बैंच या फिर दुकानों के आगे लटके सामान से टकरा जाने पर झगड़े तक की नौबत जाती है। नगर परिषद के आयुक्त दिनेश भार्गव का कहना है कि दस्ते ने अधिकारों के तहत कार्रवाई की है। नगर परिषद समय-समय पर अभियान चलाती है और चलाती रहेगी। इसके बाद भी दुकानदार दुकानों के आगे बैंच आदि लगाते हैं, उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किए जाएंगे।
करौली. नगरपरिषद दस्ते द्वारा शनिवार को दुकानों के बाहर लगी बैंच हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं।