पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटी में अनियंत्रित हुई जीप, सुरक्षा दीवार से टकराई, 6 घायल

घाटी में अनियंत्रित हुई जीप, सुरक्षा दीवार से टकराई, 6 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करणपुर | कैलादेवीसे करणपुर रही सवारियों से भरी जीप करणपुर घाटी में अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इससे उसमें सवार 6 यात्री घायल हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम कैलादेवी से करणपुर रही सवारी जीप करणपुर घाटी में सुरक्षा दीवार से टकरा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी सहीराम यादव ग्रामीणों ने घायलों को करणपुर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें सुमरेरे की झोंपड़ी मध्यप्रदेश निवासी बिंदेश रावत, करणपुर निवासी द्रो देवी बैरवा, लाला मीणा मध्यप्रदेश निवासी छोटू सहित दो अन्य घायल हो गए। बिंदेश रावत द्रो देवी बैरवा को करौली रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि सुरक्षा दीवार नहीं टूटी। अगर ऐसा होता तो जीप 100 फुट गहरी खाई में गिर जाती।