डीजल, पेट्रोल ऑयल रिजर्व में रखें
करौली| पंचायतआम चुनाव 2015 के मद्देनजर राजस्थान पेट्रोलियम उत्पाद अनुज्ञापन एवं नियंत्रण के तहत जिले के ऑयल कम्पनियों के अधिकृत सभी पेट्रोलपंप धारक तीन हजार लीटर डीजल, एक हजार लीटर पेट्रोल एवं पांच सौ लीटर ऑयल रिजर्व रखेंगे। कलेक्टर डाॅ. बी.एल. जाटावत ने बताया कि रिजर्व स्टाॅक आगामी आदेश तक संधारित रखा जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर परमिटों पर ही वितरण किया जाएगा।