- Hindi News
- गृहरक्षा प्रशिक्षण कंेद्र को भूमि आबंटित
गृहरक्षा प्रशिक्षण कंेद्र को भूमि आबंटित
करौली| गृहरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेन्ट अर्जुन सिंह राठौर ने बताया कि कलेक्टर डा. बीएल जाटावत ने कृषि उपजमंडी के पीछे स्थित खसरा नंबर 6322 6323 में से 2 बीघा जमीन विभाग को आवंटित की है। इस पर स्वयं सेवकों ने प्लाटून कमांडर अर्जुन सिंह राठौड़ मुख्य आरक्षी काडूराम मीणा के नेतृत्व में श्रमदान कर साफ सफाई कर जमीन की सीमाबंदी की। इस मौके पर स्वयं सेवक श्यामलाल, साबूद्दीन, हेमराज, शाकिर अहमद, शोएब खान, शाहबाज खान, पप्पूराम, राधेश्याम, राममूर्ति जगदीश सहित कई स्वयं सेवक उपस्थित थे।