- Hindi News
- मारपीट कर महिला को घायल किया, 6 गिरफ्तार
मारपीट कर महिला को घायल किया, 6 गिरफ्तार
हिंडौन ग्रामीण | गांवफुलवाड़ा के ऊंचेकापुरा में शुक्रवार रात हुए झगड़े में कुछ लोगों ने मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सदरथाना प्रभारी प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ऊंचेकापुरा में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष के लोगों ने सोमोती जाटव को घायल कर दिया। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एएसआई विजय छोंकर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा कर रहे भवूत्या जाटव, महेश जाटव, गब्बर जाटव तथा दूसरे पक्ष के विजय जाटव, पप्पू जाटव तथा मुकेश जाटव को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पथरावमें महिला जख्मी (हिंडौन सिटी) : शहरके चौबेपाड़ा में आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक घर पर पथराव कर एक महिला को घायल कर दिया। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौबेपाड़ा की घायल रेखादेवी (38) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके जेठ सतीश, जेठानी माया दो अन्य लोगों ने घर पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी ओर करौली मार्ग पर एक मैरिज होम के सामने बाइक साइकिल की टक्कर में खेड़ीशीश का मोती मीणा तथा साइकिल सवार खद्दर वाला कुआं के मोनू रिंकू घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भायलापुरा का अतरसिंह वाहन दुर्घटना में घायल हो गया। तिघरिया के मलखान सिंह का दो वर्षीय पुत्र हेमंत गिरने से घायल हो गया। चौबेपाड़ा की 8 वर्षीय निशा कुमारी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। उसे अस्पताल में डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया।