पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत परिसर की समस्याओं पर चर्चा

अदालत परिसर की समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| हिंडौन सिटी

अदालतपरिसर की समस्याओं के संबंध में शुक्रवार को अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें अदालत परिसर के समस्याग्रस्त स्थानों का निरीक्षण कर समाधान की कार्ययोजना बनाई गई।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट हरिशंकर वशिष्ठ ने बताया कि इस बैठक में एडीजे अनवर अली, एसीजेएम महेश मंगतानी, एसडीएम रामशरण शर्मा, थाना प्रभारी कैलाश जिंदल, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विष्णु गुप्ता के साथ अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट हरिशंकर वशिष्ठ एडवोकेट रघुवीर जाटव उपस्थित थे। अध्यक्ष वशिष्ठ ने बताया कि अदालत परिसर में फैली गंदगी की सफाई की आवश्यकता बताते हुए दुपहिया वाहनों के लिए स्टैंड और पेयजल की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। इस पर समस्याओं का समाधान करने के लिए अदालत परिसर का निरीक्षण किया गया। अदालत परिसर का कच्चे स्थानों पर पटाव करने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

21एनसीसी छात्रों ने किया रक्तदान

करौली| भारतीयअंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा मंगल ज्ञान को मंगल गृह पर सफलता पूर्वक स्थापित करने के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी छात्रों ने शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय में रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए व्याख्याता मनीराम मीना, चेतराम मीना, रामसिंह मीना छात्र नेता चंद्रेश गुर्जर, वकील गुर्जर धर्म मीणा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।