- Hindi News
- हूड़पुरा गांव जहां आने जाने के िलए रास्ता ही नहीं
हूड़पुरा गांव जहां आने-जाने के िलए रास्ता ही नहीं
करौलीजिले में एक गांव ऐसा भी है,जहां आने-जाने को कोई रास्ता नहीं है। यहां लोग खेत की मेढ़ों पर पगडंडी के सहारे ही आवागमन को मजबूर हैं। इतना ही नहीं खेतों में फसल बोआई के बाद पगडंडी भी बंद हो जाती है और दस किमी फेर वाले वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। कोई बीमार हो जाए या गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो तो गांव में चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। ऐसी ही कई समस्याओं विकास नहीं होने के दंश से जूझ रहा है पंस करौली की ग्राम पंचायत सैंगरपुरा का गांव हूड़पुरा।
ग्रामीण धनसिंह गुर्जर, जनक सिंह, प्रीतम, धर्म जाटव, हरिचरण जाटव, बनै सिंह, जीवन, विजय, भरोसी, रामेर, रमेश, पप्पू गुर्जर आदि ने भास्कर को बताया कि आजाद भारत में हम बिना रास्ते के गुलामी से बदतर जिंदगी जी रहे हैं। खेतों की मेढ़ पगडंडी के सहारे ही आवागमन को मजबूर हैं। फसल बुआई के बाद यह पगडंडी भी बंद हो जाती है। गांव का रास्ता निकालने की स्वयं ग्रामीणों ने कई बार पहल की और आखिरकार आधे से ज्यादा दूरी तक रास्ता भी बना, मगर अंत में दो खेत संपर्क सड़क से जुड़ने में आखिरकार बाधक बन गए। जनप्रतिनिधि शासन-प्रशासन के नुमाइंदे इस समस्या के समाधान की गुहार नहीं सुन रहे हैं, इससे लोगों में अब आक्रोश पनप रहा है।
हूड़पुराका परिचय
सैंगरपुराग्राम पंचायत का गांव हूड़पुरा करौली-हिंडौन मार्ग पर गुडला पहाड़ी से आड़ी मार्ग पर बसा हुआ है। आड़ी सड़क ही हूडपुरा का मुख्य संपर्क मार्ग है, मगर इस सड़क तक आने के लिए कच्चा रास्ता तक नहीं है। हालांकि ग्रामीणों ने आपसी सूझबूझ से निजी भूमि में होकर दस किमी फेर वाला वैकल्पिक मार्ग बना लिया है। यह मार्ग गांव के जंगल में होकर बडीरौंड-चक रौंड-बांधवा होकर हिंडौन-करौली मार्ग पर पहुंचता है। ग्रामीणों के अनुसार विकास से अछूते गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, पीने के पानी के लिए एक भी हैंडपंप या सिंगल फेज नलकूप तक नहीं है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पंस करौली की ग्राम पंचायत सैंगरपुरा की आबादी 6433 है। इसमें तीन राजस्व गांव सैंगरपुरा (4028),आडी हूड़पुरा (981) पीपलपुरा (981) शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने सात दिन में कोई समाधान नहीं निकला तो कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देंगे।
एससीएसबीसी वर्ग का है गांव
सैंगरपुराग्राम पंचायत का गांव हूडपुरा करीब 50 घरों की बस्ती