पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो विद्यालय भवनों में संचालित छह से आठ तक की कक्षाएं

दो विद्यालय भवनों में संचालित छह से आठ तक की कक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकआेर राज्य सरकार द्वारा समायोजित हुए विद्यालयों की अापत्ति दर्ज होने के बाद जिले के कई विद्यालयों का समायोजन निरस्त किया जा रहा है। दूसरी ओर निरस्त मण्डरायल कस्बे के मिडिल स्कूल तथा सीनियर विद्यालय में कक्षा 6 से 8 ीं तक की कक्षाओं का दोनों विद्यालयों में गैर कानूनी ढंग से संचालन किया जा रहा है।

क्याहै मामला

राउप्राआदर्श विद्यालय मण्डरायल को एकीकरण के तहत राउमावि में विभाग द्वारा समायोजित किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए विभाग ने पुन: आपत्ति दर्ज होने पर उक्त विद्यालय को पुराने भवन में ही संचालन करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर एक ही कक्षा को दो विद्यालयों में विभक्त कर संचालन नहीं करने के आदेश भी जारी किए थे। इस पर राउमावि के प्रधानाचार्य ने 1 नवंबर को राउप्रा आदर्श विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उनके विद्यालय को पूर्व के भवन में संचालन के साथ कक्षा 6 से 8 वीं कक्षा के पूर्व छात्रों को अध्ययन कराने का निर्देश दिया था। दूसरी ओर राउमावि में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं के विद्यार्थियों को उसी विद्यालय में रखकर अध्ययन कराना शुरू कर दिया गया, जबकि राज्य सरकार के आदेश क्रमांक 5 में यह स्पष्ट किया है कि किसी विद्यालय की एक ही कक्षा केवल एक ही विद्यालय परिसर में संचालित होनी चाहिऐ तथा एकीकरण के बाद कोई भी एक कक्षा दो विद्यालयों में संचालित नही होनी चाहिए। लेकिन प्रधानाचार्य ने राज्य सरकार के आदेशों को ताक में रखते हुए दोनों विद्यालयों के नामांकन के मुताबिक कक्षा 6 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में अध्ययन कराया जा रहा है। जिसके कारण दोनों विद्यालयों में स्टाफ की कमी से शिक्षण व्यवस्था बाधित होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।

इधर,जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक करौली रामकैलाश मीणा ने बताया कि मण्डरायल में नियमानुसार एक कक्षा को दो जगह संचालित नही किया जा सकता है। यदि प्रधानाचार्य द्वारा दो जगह कक्षाऐं संचालित कराई जा रही है तो वह गलत है। जिसकी जानकारी लेकर कार्यवाही की जावेगी।

बीईईओके आदेश के बावजूद शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया

नादौती | कैमाके राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी की अवहेलना किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। गौरत