पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर सम्मेलन में पहुंचकर ताकत दिखाएं कार्यकर्ता

जयपुर सम्मेलन में पहुंचकर ताकत दिखाएं कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टी के िलए समर्पित रहें

कार्यकर्ताएकजुटता के साथ पंचायती राज चुनाव के लिए कमर कस लें और 13 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं। सिंहल ने यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने सोमवार को बस ऑपरेटर्स धर्मशाला में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में कही।

कार्यक्रम के आयोजक ललित प्रसाद शर्मा अरविंद सिंह धाबाई ने बताया कि भाजपा की नव नियुक्त कार्यकारिणी के सम्मान के लिए चक्रपाणि वशिष्ठ की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने ईमानदारी सेवानिष्ठ भाव से संगठन जिले के हित में कार्य करने की बात कही। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल सहित उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत, हट्टीराम ठेकेदार, रमेश राजौरिया, महामंत्री हेमेंद्र वशिष्ठ, मंत्री भोलेशंकर शर्मा, कार्यालय मंत्री जगदीश शर्मा, गोवर्धनसिंह, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र मित्तल ने किया।

इस मौके पर राजेंद्र सारस्वत, भानुप्रताप गुर्जर, धीरेंद्र सिंह बैंसला, प्रशांत सारस्वत, मुकेश साेनी, अनिल सिंह, अशोक वर्मा, विजय जाटव, कुलदीप पाठक, शेरसिंह बैंसला, अमरसिंह तंवर, कमल गौतम, निर्मल जैन, रोशन मिस्त्री, इंद्रदेव सारस्वत, सुरेश मिस्त्री, छुट्टन खां, उत्तम सिंह जादौन, रफीक, शैलेंद्र अग्रवाल, मुकेश सालौत्री, मोतीलाल शाक्यवार, बबलू शर्मा, महेश दलाल आदि मौजूद थे।

सदस्यताग्रहण कराई

समारोहमें जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने जोन्टी हरदेनिया, अमित शर्मा, अमरसिंह राजावत, सुनील शर्मा, महेंद्र हरदेनिया, सुधीर नायर, सुरेश तिवाड़ी, रामभरोसी शर्मा, संजय हरदेनिया को भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर माला पहनाईं। सिंहल ने सभी को संगठन मजबूती के लिए कार्य करने को कहा।

सपोटरा. बैठकमें उपस्थित भाजपाई।

मंडरायल. कार्यकर्ताओंको संबोधित करते जिला महामंत्री हेमेंद्र वशिष्ठ।