पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा देहात मंडल की बैठक

भाजपा देहात मंडल की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा देहात मंडल की बैठक

हिंडौन सिटी| भाजपाके देहात मंडल की एक आवश्यक बैठक दोपहर 12 बजे मंडावरा रोड के लक्ष्मी पैलेस में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता देहात मंडल अध्यक्ष धीरज जाट करेंगे और विधायक राजकुमारी जाटव मुख्य अतिथि होंगी। बैठक में देहात मंडल के प्रभारी पार्टी के जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर, सहप्रभारी जिलामंत्री भोलेशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह मीणा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में वर्षगांठ समारोह के संबंध में चर्चा की जाएगी।

समाजउत्थान पर चर्चा

हिंडौन सिटी| राजस्थानब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक सुबह 11 बजे अवस्थी क्लासेज पर आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में भाजपा की जिला कार्यकारिणी में शामिल ब्राह्मण समाज के नेताओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर समाज की उन्नति के बारे में भी चर्चा होगी।

आदिवासीमीणा महासभा का धरना

करौली| राजस्थानआदिवासी मीणा महासभा संस्थान की ओर से प्रात: 11 बजे जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने बताया कि संस्थान से संबद्ध राजस्थान जनजाति मीना-मीणा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पुराना कलेक्ट्रेट चौराहे पर जैन नसिया प्रांगण में प्रात:11 से सायं 4 बजे तक सांकेतिक धरना एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें समाज के पंच-पटेल, समाजसेवी,जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन भाग लेंगे।

आज के कार्यक्रम