पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली | यूरियाखाद की कमी से जूझ रहे किसानों को

करौली | यूरियाखाद की कमी से जूझ रहे किसानों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | यूरियाखाद की कमी से जूझ रहे किसानों को फसल के लिए अब पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होगा। कृषि विभाग के उप निदेशक टी.के.जोशी ने बताया कि फिलहाल 7 हजार मैट्रिक टन यूरिया खाद की उपलब्धता है। अभी हाल ही खाद की रैक मिलने से किसानों की किल्लत दूर होगी। उन्होंने किसानों से जरूरत से ज्यादा स्टॉक नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मिलेगा। जिले में खाद की कोई किल्लत नहीं रहेगी। जोशी ने कहा कि 1 से 8 दिसंबर तक 1200 टन चंबल फर्टिलाइजर्स का उत्तम यूरिया खाद, 800 टन श्रीराम, 2278 इफको, 1990 कृभको 800 टन आईपीएल यूरिया खाद मिला है। हिंडौन क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर 200 टन यूरिया खाद की उपलब्धता की है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग पूरी तरह प्रयासरत है, फिर भी किसान कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराकर सहयोग प्रदान करें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

किसानों को यूरिया खाद की नहीं रहेगी कमी