हिंडौन सिटी | करौली के पूर्व एवं झालावाड़ के वर्तमान कलेक्टर विष्णुचरण मल्लिक गुरुवार को आर्म्स एक्ट के एक प्रकरण में साक्ष्य के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए। साक्ष्य के बाद अभिभाषक संघ ने कलेक्टर मल्लिक का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट हरिशंकर वशिष्ठ ने बताया कि मल्लिक वे आर्म्स एक्ट में दर्ज सरकार बनाम अमृतलाल प्रकरण में साक्ष्य के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए। साक्ष्य देने के बाद वे अभिभाषक संघ के सदस्यों के साथ अभिभाषक संघ के कक्ष पहुंचे।
वहां उनका अध्यक्ष हरिशंकर वशिष्ठ सहित एडवोकेट दिनेश शर्मा, सुरेंद्रकांत बारोलिया, मुरारीलाल करसोलिया, लखनलाल गोयल, करमेंद्र चतुर्वेदी, तेजकरण कौशिक, मदनमोहन शर्मा, अमृत खटाना, पुष्पेंद्र शर्मा, विजेंद्र गुर्जर आदि वकीलों ने माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।