पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकारों के सम्मान की रक्षा हो : जाटावत

पत्रकारों के सम्मान की रक्षा हो : जाटावत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली | प्रशासनऔर पत्रकारों के बीच चार दिनों से चले रहे गतिरोध का पटाक्षेप करते हुए कलेक्टर डॉ.बी.एल.जाटावत ने जिले के सभी अधिकारियों को पत्रकारों के सम्मान का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं सकारात्मक वार्ता के बाद जिला पत्रकार संघ ने भी चार दिनों से चला रहा सरकारी कार्यक्रमों की कवरेज का बहिष्कार वापस लेने की घोषणा कर दी है।

गुरुवार को पीआरओ हरिओम सिंह गुर्जर ने पत्रकारों और प्रशासन के बीच चले रहे गतिरोध को समाप्त करने की पहल करते हुए जिला पत्रकार संघ को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के सम्मान में काेई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिओमसिंह गुर्जर, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, जार संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पाराशर, महासचिव गोपाल माली, करौली ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा चंद्रकेतु बेनीवाल आिद मौजूद थे।