- Hindi News
- संस्कृत भाषा की महत्ता बताने के लिए जनपद सम्मेलन 15 को
संस्कृत भाषा की महत्ता बताने के लिए जनपद सम्मेलन 15 को
करौली | जिलामुख्यालय के रामस्नेही कीर्तिराम माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में रविवार सुबह 10 बजे से संस्कृत जनपद सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि करौली प्रधान इंदू देवी जाटव रहेंगी। संस्कृत भारती के कार्यक्रम सयोजक ईश्वरी प्रसाद व्यास ने बताया कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के गौरवशाली वैभव को स्थापित करने तथा संस्कृत भाषा की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने तथा देववाणी के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए संस्कृत जनपद सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्य वक्ता बहादुर सिंह गुर्जर सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा तथा हुलास महोदय क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजस्थान संस्कृत भारती तथा विशिष्ठ अतिथि दोमोदर भारद्वाज (पूर्व संरक्षक विश्व हिंदू परिषद), उप प्रधान हेमलता शर्मा होंगा।