पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पद गायन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

पद गायन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा| उपखंडकी ग्राम पंचायत बापोती के गांव तुरसंगपुरा के पटेल स्टेडियम में आमबस्ती के तत्वावधान में चार दिवसीय सुड्डा एवं पद दंगल के तीसरे दिन गुरुवार को गायक कलाकारों द्वारा गायन प्रस्तुति दी गई, जिसको सुनने के लिए हजारों महिला पुरुष उमड़े।

समिति के शिवजीराम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में डेंडा बसेडी की जगन मीणा एंड पार्टी, डोरोली की रामसिंह एंड पार्टी, शेखपुरा की झंडूराम तथा लालारामपुरा की धवले एंड पार्टी के कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक आधारित कथाओं की प्रस्तुति देकर समां बांधे रखा। वहीं डोरोली की रामसिंह एंड पार्टी ने ‘ओल्या आजा अजबेली अकेली ठाडी पानी में, राजो छालो देर बुलावे गंगारानी ने’ की प्रस्तुति देकर राजा शांतनु तथा शेखपुरा की झंडूराम पार्टी ने वानासुर की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरी आेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरतलाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 1:30 बजे करौली-धौलपुर सांसद डॉ.मनोज राजोरिया कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा उनके मुख्य आतिथ्य में पद दंगल कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस दौरान सर्वसमाज के पंच पटेल उपस्थित थे।