पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा समापन पर भंडारा

भागवत कथा समापन पर भंडारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटरी/कटकड़| गांवलीलोटी के मंदिर में चल रही श्रीमद‌्भागवतकथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन पर गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस धार्मिक कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर भी शामिल हुए।

आयोजन से जुड़े पूर्व सरपंच अमर सिंह ने बताया कि श्रीमद‌्भागवतकथा के समापन पर गुरुवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य भरतलाल शुक्ला कटकड वालों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दिलाई। भंडारे में भाग लेने के लिए सुबह से धर्मप्रेमी महिला-पुरुषों का आना शुरु हो गया, जो कि देर शाम तक बना रहा। भंडारे में लीलोटी सहित कोटरी, फैलीपुरा, सिघान, बझेड़ा, कारवाड़, देदरौली आदि गांवों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर पुडी-गोनीदाना, सब्जी की प्रसादी ग्रहण की।

कटकड़. गांवलीलोटी में कथा के समापन पर भंडारे में प्रसादी पाते ग्रामीण।