पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगतसिंह की शहादत को सलाम

भगतसिंह की शहादत को सलाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रनायक शहीद-ए-आजम भगतसिंह की जयंती रविवार को जिला मुख्यालय पर शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। राजकीय महाविद्यालय परिसर स्थित शहीद भगतसिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर युवाओं ने अमरता के नारे लगाये और महान क्रांतिकारी देशभक्त की प्रेरणास्रोत शहादत को सलाम किया। युवाओं ने राष्ट्रभक्ति सौहार्दता का संकल्प लेते हुए देश की आजादी में भगतसिंह के योगदान का स्मरण किया। वहीं पूर्व संध्या पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर कई संगठनों ने मोमबत्ती जलाकर शहादत को सलाम किया तो कैलादेवी कस्बे में भी शहीद स्मारक (स्तंभ) पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगतसिंह का जन्मदिवस मनाया।

क्रांतिकारी राष्ट्रनायक शहीद सम्मान समिति के तत्वाधान में रविवार को राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में युवाओं ने शहादत को सलाम करते हुए राष्ट्रभक्ति और प्रेम भावना का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में जन अधिकार मंच राजस्थान के कार्यकारी संयोजक जितेंद्र भूषण, कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट धीरेंद्र सिंह बैंसला ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, जातिवाद, संप्रदायवाद, विदेशी लूट और असमानता जैसी प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया।

पूर्व पार्षद राजेंद्र सारस्वत, पूर्व सरपंच महेश सिंह, मुकेश शर्मा दामोदर शुक्ला ने विचार प्रकट किए। कॉलेज छात्रों ने शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहादत, देशभक्ति अमरता के नारे लगाये। जितेंद्र भूषण, हनुमान वैष्णव, अशोक बैरवा, अरविंद धाबाई, गोविंद गाेयल, पारस, अनिल हरिजन, अजयसिंह, विनोद कुमार गुर्जर, चक्रपाणि वशिष्ठ, अनिल सैन, हरीचरण प्रजापत, रामकुमार बैरवा, भूरसिंह चौधरी, महाराज सिंह बैंसला आदि ने भी शहीद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहादत को याद कर किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी शहीद भगतसिंह जयंती मनाई गई।

कैलादेवी|कैलादेवीस्थित शहीद स्मारक पर शहीदे आजम भगतसिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को देशभक्त जननायक आदर्श समिति के तत्वाधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। मदनलाल मीणा ने अध्यक्षता की।

पुष्पाजंलि अर्पित

हिंडौनसिटी|अिखल भारतीयविद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई