करौली हिंडौन के बीडीओ का तबादला
राज्यसरकार ने जिले के दो विकास अधिकारी दो पंचायत तथा प्रगति प्रसार अधिकारियों का भी तबादला किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से शनिवार को जारी की गई स्थानांतरण सूची में करौली पंस बीडीओ रामप्रकाश गालव हिंडौन के सुरेशचंद बागौरिया सहित दो पंचायत प्रसार अधिकारी प्रगति प्रसार अधिकारी भी बदले हैं।
सूची में 92 विकास अधिकारियों में से 82 को स्थानांतरित किया है, वहीं 10 बीडीओ को एपीओ किया है। पंस करौली के रामप्रकाश गालव को पंस रूपवास (भरतपुर) तथा हिंडौन पंस के सुरेशचंद्र बागौरिया को वैर (भरतपुर) लगाया है। वहीं सेवर (भरतपुर) से नंदलाल शर्मा को वापस पंस हिंडौन में विकास अधिकारी पद पर लगाया है, जबकि करौली पंस बीडीओ पद रिक्त रखा गया है। सूची में पंस करौली के पंचायत प्रसार अधिकारी यादराम को हिंडौन पंस में रिक्त स्थान पर तथा पंस छोटी सादडी (प्रतापगढ़) के मुन्नालाल मीणा को पंस सपोटरा में प्रगति प्रसार अधिकारी पद पर लगाया है।
िवधिकसाक्षरता की जानकारी दी
रामपतिअभय पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न हुआ। इसमें इमामुद्दीन खान, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रेमलता वर्मा सुनीता कसेरा पैरा लीगल वॉलिन्टियर ने विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी। वृद्धावस्था,विकलांग पेंशन, बाल-विवाह, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या के बारे में बताया।