पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर 40 हजार रुपए लूटे

मारपीट कर 40 हजार रुपए लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासलपुरके चिलपुरा के ऊपर मंचया वाली पोखर के पास दर्जन भर लोगों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर उनके 40 हजार रुपए लूट लिए।

पुलिस के अनुसार सिंगनपुर थाना मासलपुर निवासी राजवीर पुत्र भीमसिंह गुर्जर उसका चचेरा भाई जितेन्द्र पुत्र सुबुद्धि गुर्जर बुधवार को बयाना से उधार पैसे लेकर रहे थे तभी रास्तें में देर शाम को चिलपुरा के ऊपर मंचया वाली पोखर के पास खेडियान का पुरा थाना गड़ीबाजना जिला भरतपुर तथा हाल सिंगनपुर निवासी अजब सिंह पुत्र श्यामा, गुटियारी पुत्र हरिसंह, केदार पुत्र अजब सिंह, जोगीन्दर पुत्र हरिसिंह, पप्पू पुत्र शिवलाल, विक्रम पुत्र गुटियारी, शिवलाल पुत्र श्यामा, वीरवल पुत्र हरिसंह आिद ने लाठी डंडो अन्य धारदार हथियार बंदूक लेकर आए और रास्ते में रोककर मारपीट की और 40 हजार रुपए लूट लिए। घायलों को लोगों ने सामान्य चिकित्सालय करौली पहुंचाया। पुलिस ने उनका पर्चा बयान लिया।