पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सरपंच के मकान में चोरी

पूर्व सरपंच के मकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सपोटरा | उपखंडमुख्यालय के गणेशगंज में पूर्व सरपंच एवं अग्रवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार रात्रि कमरे में रखे सूटकेस से 11 चांदी के सिक्के ले गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि उनका परिवार 6 माह से करौली तथा जयपुर में रहने से मकान सूना पड़ा था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। इस पर वे वहां पहुंचे तो सूटकेस में रखे 11 चांदी के सिक्के गायब थे। चोरों ने अन्य 5 कमरों को भी खंगाला। चोर घरेलू सामान भी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक कन्हैयालाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।