पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो | कमलेश पाराशर

फोटो | कमलेश पाराशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो | कमलेश पाराशर

कौन करे कार्रवाई

ओवरलोडवाहनों पर कार्रवाई की बात पर पुिलस ने परिवहन विभाग की भी जिम्मेदारी बताई। तो जिला परिवहन अधिकारी ने अकेले कार्रवाई करने में असमर्थता जता दी।

पुलिस निरीक्षक कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि दो माह में 24 से भी अधिक वाहनों के खिलाफ 207 एमबी एक्ट में कार्रवाई की गई है। ओवरलोड के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई करने में सक्षम है।

इधर, जिला परिवहन अधिकारी परशुराम जाट का कहना है कि उपखंड प्रशासन की अवैध खनन अभियान की टीम के साथ ही वहां कार्रवाई की जाएगी।

बजरी के लिए जोखिम

सपोटरा. उपखंडके करौली-सवाईमाधोपुर जिले की सीमा पर बनास नदी से बजरी परिवहन के लिए ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। 4 टन के विपरीत 8 से 10 टन बजरी भरकर ले जाने के कारण आए दिन ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने तथा नदी-नालों की घाटी पर हुक टूटने या ओवरलोड के कारण ट्रैक्टर के पिछले पहियों पर खड़े हो जाने की घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र के हाड़ौती से अडूदा वाया बगीदा मार्ग पर सिमिर की कपेल नदी, स्वराजपुरा की घाटी अडूदा नदी, हाड़ौती से रानेटा मार्ग पर गोरधनपुरा घाटी तथा जीरोता नदी, खेड़ला से नारौली डांग मार्ग पर मोरेल नदी पर कई बार ऐसी घटनाएं होने के बाद भी ट्रैक्टर चालक लापरवाही बरत रहे हैं। इन पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण आंदोलन कर चुके, पर पुलिस परिवहन विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।