आरक्षण तो हो मगर आर्थिक आधार पर
हिंडौन सिटी| विप्रफाउंडेशन की बैठक रविवार को जोशी मार्केट में हुई। अध्यक्षता फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की। नगर परिषद करौली के उपाध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन करौली के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा सदरथाना प्रभारी प्रमेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि थे। बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाते हुए कहा गया कि सवर्ण आयोग का गठन करने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय में रिट प्रस्तुत की जाएगी।
बैठक में विप्र फाउंडेशन से जुड़े जिले भर के प्रमुख लोगों के साथ ब्राह्मण समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान दिसंबर माह में जिलास्तरीय विप्र महासम्मेलन आयोजित करने, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सवर्ण आयोग गठित किए जाने की मांग को लेकर लगाई गई रिट की भांति राजस्थान उच्च न्यायालय में भी सवर्ण आयोग गठित करने की मांग को लेकर रिट प्रस्तुत करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण की सरकार से पुरजोर मांग किए जाने, जून माह में विप्र समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन करने और 15 जून को विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन मुद्दों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। कहा गया कि समाज की एकजुटता में ही समाज का विकास है। इस संबंध में सभी को कार्य करना चाहिए। आगामी पंचायत चुनावों में समाज के लोगों को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व मिले। इसके लिए भी बैठक में विस्तार से कार्ययोजना बनाई गई। समाज के गरीब, बीमार और वृद्ध जनों को आर्थिक मदद करने के लिए समाज के भामाशाहों के आगे आने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, शांतुन कुमार पाराशर, शिवदयाल शर्मा, रमाकांत पंडा, अनिल उपाध्याय, जयप्रकाश पाठक, भगवानसहाय हुक्मीखेड़ा, कैलाश शर्मा, केदार दत्तात्रेय, हजारीलाल शुक्ला, बनवारीलाल, श्रीनिवास शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राधेश्याम जोशी, देवेन्द्र शर्मा, उमेश भारद्वाज, मुमतेश शर्मा, राजेश तिवाड़ी, बालू उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त िकए।
हिंडौन सिटी. विप्रफाउंडेशन की बैठक में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोग।