पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्वासन के दो महीने बाद भी करणपुर की हालत बदतर

आश्वासन के दो महीने बाद भी करणपुर की हालत बदतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करणपुर | करणपुरक्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग पर उप तहसील कार्यालय के सामने दो माह पहले करणपुर सरपंच मूरी देवी गुप्ता के नेतृत्व में कई दिनों तक धरना चला। इस पर बिजली निगम के अधिकारियों सपोटरा के पूर्व विधायक ऋषिकेश मीणा ने करणपुर मंडरायल की 33 केवी विद्युत लाइन के ढीले तारों को दुरुस्त करने, जीएसएस के फीडर को अलग-अलग स्थापित करने सहित कई मांगों को 15 दिवस में हल कराने का आश्वासन देकर धरना तुड़वा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर अनशन तुड़वाने के बाद भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

छात्राओंने सफाई कर मनाया स्वच्छता सप्ताह

करौली | राजस्थानस्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की छात्राओं ने कॉलेज परिसर में विशेष साफ-सफाई की। प्राचार्य आर.सी.मीना ने बताया कि आसपास, गली-मोहल्लों में साफ-सफाई के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, खेल परिसर में श्रमदान किया। श्रमदान के बाद छात्राओं को शपथ दिलाई गई। एनएसएस प्रभारी डॉ. कुसुम शर्मा ने स्वच्छ साप्ताहिक कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.गुंजन गर्ग, डॉ.मंजू शर्मा, हरिकेश मीना, वीरेंद्र शर्मा मंजुल मयंक आदि मौजूद थे।