- Hindi News
- टोडूपुरा ग्राम पंचायत में कराए दो करोड़ के विकास कार्य
टोडूपुरा ग्राम पंचायत में कराए दो करोड़ के विकास कार्य
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण
ग्रामपंचायत टोडूपुरा में पंचवर्षीय योजना के तहत दो करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।
सरपंच शिवचरण मीणा सचिव माधोसिंह ने बताया कि टोडूपुरा ग्राम पंचायत में आने वाले रीठौली, मनेमा टोडूपुरा में पंचायत समिति की ओर से पंचवर्षीय योजना में दो करोड़ रुपए मंजूर हुए। इस राशि से तीनों गांवों में विकास कार्य करवाए हैं। रीठौली टोडूपुरा में महानरेगा योजना में 60 लाख की लागत से 5 तलाई टांकों का निर्माण कराया गया। रीठौली के सिद्धबाबा मनेमा की डूंगरी पर विश्राम गृह 8 सिंगलफेज नलकूप लगवाए हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूल टोडूपुरा में 45 लाख की लागत से कमरों का निर्माण कराया गया। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने विधायक कोष से रीठौली में 10 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया है। रीठौली में बस स्टैंड से सिद्धबाबा के स्थान तक 8 लाख की लागत से ईंट खरंजा बनवाया गया। सचिव माधोसिंह ने बताया कि दो करोड़ के विकास कार्यों से तीनों गांवों की कायापलट हुई है और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।