पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली के प्रधानाचार्य के तबादले पर रोक

करौली के प्रधानाचार्य के तबादले पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | हिंडौन सिटी

करौलीके राजकीय चिरंजीलाल शर्मा सीनियर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के जैसलमेर जिले के नोख कस्बे में किए गए तबादले पर राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जयपुर ने स्थगन आदेश जारी करते हुए रोक लगा दी है।

प्रधानाचार्य रामकेश मीणा की ओर से अधिवक्ता विजय पाठक ने अधिकरण में अपील प्रस्तुत कर तबादला आदेश को चुनौती दी थी। अधिवक्ता पाठक ने बताया कि प्रधानाचार्य रामकेश मीणा का तबादला प्रशासनिक आवश्यकता में नहीं किया गया, बल्कि समायोजित करने के लिए किया गया है। अधिकरण ने 8 अक्टूबर के आदेश पर रोक लगाते हुए शिक्षा विभाग के निदेशक को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है।

एकपद पर दो

प्रधानाचार्यरामकेश मीणा के तबादले पर अधिकरण के स्थगन आदेश से करौली के राजकीय चिरंजीलाल सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य पद पर दो-दो अधिकारी हो गए हैं। पूर्व में 8 अक्टूबर के आदेश से हेमराज सिंह ने प्रधानाचार्य पद पर कार्य भार संभाल लिया था।