पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन िदवसीय जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी आज से

तीन िदवसीय जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| राज्यसरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय नई दिशा, नया राजस्थान फोटो प्रदर्शनी का उद्‌घाटन एवं जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन 15 दिसम्बर को जिला प्रभारी मंत्री अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिओम गुर्जर ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 दिसंबर से शुरू होंगे। कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री जिला प्रभारी मंत्री अरूण चतुर्वेदी होंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला में फोटो प्रदर्शनी में जिले में एक वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यों एवं विभागवार उपलब्धियों को फ्लैक्स के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इसी प्रकार जिला दर्शन पुस्तिका में भी एक वर्ष के दौरान जिले में हुए विकास कार्यों एवं विभागवार उपलब्धियों को शामिल किया गया है।