- Hindi News
- आज घर घर होगी घट स्थापना, मंदिरों में होंगे रामायण पाठ
आज घर-घर होगी घट स्थापना, मंदिरों में होंगे रामायण पाठ
श्राद्धपक्ष की समाप्ति के बाद गुरुवार से शारदीय नवरात प्रारंभ होंगे। मां के भक्तों द्वारा प्रथम दिन घर-घर में घट स्थापना कर माता की नौ दिनों तक विशेष पाठ पूजा की जाएगी। शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हनुमान मंदिर पर नवरात्रों के आठ दिनों तक अखंड रामायण पाठ आयोजित होगा। वहीं दूसरी और शांतिधाम कस्बा कैलादेवी में राजराजेश्वरी कैला मां का शारदीय नवरात्रा मेला भी मंगलवार से शुरु होगा जो नवरात्रा समाप्ति तक चलेगा। शहर के मारुति हनुमान मंदिर, अनाज मंडी हनुमान मंदिर, फूटाकोट हनुमान मंदिर, चिकना फर्श स्थित खुटिया वाले हनुमान मंदिर, बैठा हनुमान मंदिर, कलेक्ट्री चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, सहित सभी हनुमान मंदिरों पर साफ-सफाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और रामायण पाठ की तैयारियों में लगे हुए हैं।
दुर्गापूजा महोत्सव की शुरुआत
हिंडौन सिटी| नवरात्रस्थापना के अवसर पर गुरुवार को घर-घर में घट स्थापना होगी। नौ दिवसीय नवरात्रों में देवी मंदिरों में भी प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। शहर में कई स्थानों पर दुर्गा महोत्सवों की शुरुआत होगी। जहां देवी माता की विधि-विधान से प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की जाएंगी। शारदीय नवरात्रों का विशेष महत्व होने के कारण गुरुवार को घर-घर में देवी मां की पूजा अर्चना होगी। इसके अलावा देवी मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। शहर में वयाना रोड़ स्थित टीकाकुंड हनुमान मंदिर सहित काना हनुमान पाडा, धाकड़ रामद्वारा, झारेडा मोड स्थित बाल्मिकी बस्ती आदि स्थानों पर प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की जाएंगी। टीकाकुंड हनुमान मंदिर परिसर में 13 वें दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर बैंडबाजों से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कस्बाशहर| कस्बाशहर के पुराने मावि के पास राजपूत मोहल्ले में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रों में गुरूवार से दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। विभिन्न मंदिरों के अलावा घर घर में घटस्थापना होगी एवं शहरा माता भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं में विजय गोयल,लालू सिंह,ने बताया कि पांडाल के अलावा साफ सफाई की तैयारी जोरों पर है। कार्यकर्ता विष्णु, दीपू, जय सिंह, महेन्द्र सिंह, मोनू सिसोदिया ने शहर के गढ़ में शहरा माता के मंदिर को जाने वाले रास्ते में के अलावा मंदिर परिसर में साफ सफाई रोशनी की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि यहां देवी मूर्ति की स्था