पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करौली| पंचायतसमिति सपोटरा की ग्राम पंचायत बाजना के ग्राम सेवक

करौली| पंचायतसमिति सपोटरा की ग्राम पंचायत बाजना के ग्राम सेवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| पंचायतसमिति सपोटरा की ग्राम पंचायत बाजना के ग्राम सेवक एवं पदेन सचिव प्रेमसिंह माली को जिला परिषद सीईओ निष्काम दिवाकर ने निलंबित कर दिया है। जिप के पंचायत प्रसार अधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने रिश्वत लेते हुए सचिव माली को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसीबी मुख्यालय जयपुर से प्रस्ताव मिलने पर जिप सीईओ निष्काम दिवाकर ने सचिव प्रेमसिंह माली को निलंबित किया है। निलंबन काल ट्रेप तिथि 11 सितंबर से ही प्रभावी होगा और मुख्यालय जिप कार्यालय करौली रहेगा। सपोटरा बीडीओ को अपने स्तर पर ग्राम पंचायत बाजना सचिव पद का किसी दूसरे सचिव को अतिरिक्त चार्ज सौंपने के निर्देश दिए हैं।

रात्रिचौपाल कार्यक्रम स्थगित

करौली| कलेक्टरने बताया कि 29 सितंबर को गांव कसेड 30 सितंबर को सांकरवाड़ा में होने वाले रात्रि चौपाल कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

सीवरलाइन काम से मार्ग परिवर्तित

करौली| करौलीशहर में आरयूआईडीपी के चल रहे सीवरलाइन कार्य की बजह से पावर हाउस से अम्बेडकर सर्किल तक का रास्ता 26 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक अस्थाई रूप से बंद रहेगा। अधिशासी अभियंता आरयूएसडीआईपी ने बताया कि आमजन को इस दौरान वैकल्पिक रास्ते के रूप में ट्रक यूनियन से होली खिड़कियां होते हुए गणेश गेट वाले रास्ते में आवागमन करना पड़ेगा।

तीनमाह बाद मिली बेटी : करौली| महिलाथाना पुलिस ने तीन माह पूर्व अपहृत बालिका को बुधवार सुबह थाने के पास सब्जी मंडी से दस्तयाब किया। कैलादेवी निवासी श्रीलाल जाटव की नावाल पुत्री को रूप सिंह, हरफूल, चिंटू बहला फुसला कर ले गए थे।

ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित