पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों का प्रदर्शन

कॉलेज का गेट बंद कर छात्रों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता सहित लाइब्रेरियन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर कई बार मांग करने के बावजूद भी नियुक्ति नहीं होने से बुधवार छात्र-छात्राओं का पारा गर्म हो गया। आक्रोशित छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया।

छात्रसंघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार मीणा एसटी-एससी छात्रसंघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्म मीणा के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर वे कई बार प्रशासन उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दे चुके हैं,मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे छात्रों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी विषय व्याख्याता का पद करीब 6 माह से रिक्त चल रहा है। नया सत्र शुरू हुए दो माह बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं होने से करीब 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी विषय की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी अंग्रेजी व्याख्याता नहीं होने से अंग्रेजी विषय की कक्षाएं ठप पडी हुई हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। इसी प्रकार लाईब्रेरियन का पद रिक्त होने से पुस्तकालय कार्ड नहीं बन पाए हैं और ही पुस्तकों का वितरण हो रहा है। मजबूरन छात्र-छात्राओं को बाजार से पुस्तकें खरीदनी पड़ रही हैं। महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी रिक्त होने से लैब छात्रसंघ कार्यालय में काफी असुविधा हो रही है। छात्र नेताओं ने विभाग प्रशासन को मांगें शीघ्र पूरी नहीं करने पर कॉलेज के मुख्य द्वार को अनिश्चितकालीन बंद रख उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अवधेश कुमार मीणा, एससी-एसटी छात्रसंघ नेता धर्म मीणा, पूर्व अध्यक्ष कुंजीलाल मीना, राजेंद्र मीना, प्रदीप कुमार, मानप्रकाश, पदमसिंह सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, सोहनसिंह मीना, शिवराम मीणा, शिवदयाल, जीतेंद्र, रघुराज, संतोष शर्मा, बांकेबिहारी शर्मा, तेजेंद्र जादौन, चंद्रशेखर धाबाई, श्रीमोहन, पिंटू, अंकित जादौन शशी मीना, भावना माली, साहीन, प्रवीन, रजनी माली, नर्मदा सैनी, सोनम शर्मा आदि मौजूद थे।

करौली. रिक्तपदों को लेकर कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन करते छात