- Hindi News
- ऋण नहीं चुकाने वालों की भूमि कुर्क करने के निर्देश
ऋण नहीं चुकाने वालों की भूमि कुर्क करने के निर्देश
ऋण नहीं चुकाने वालों की भूमि कुर्क करने के निर्देश
करौली| जिलामुख्यालय स्थित सवाईमाधोपुर केंद्रीय सहकारी बैंक लि. कार्यालय में मंगलवार को करौली मंडरायल शाखा के व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें अकृषि अवधिपार ऋण वसूली पर जोर देते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। समीक्षात्मक बैठक में बैंक के अधिशासी अधिकारी प्रभूदयाल मीणा ने सभी व्यवस्थापकों को ऋण वसूली पर ध्यान देने के अलावा वर्ष 2013-14 के ऑडिट रिपोर्ट निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के सभी पैक्स व्यवस्थापकों को अकृषि बकायादारों द्वारा कर्ज नहीं चुकाने पर उनकी रहनशुदा भूमि को कुर्क कर वसूली करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक पी.पी.गुप्ता ने 30 सितंबर तक आम सभा कराने वर्ष 2013-14 का ऑडिट कराने के सभी सहकारी सोसायटी व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए नवीन दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।