पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच अधिकारी के सामने किया प्रदर्शन

जांच अधिकारी के सामने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन ग्रामीण/ बाजना| गांवक्यारदाकला के राजकीय माध्यमिक स्कूल में दसवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम कम रहने की जांच करने करौली के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामकेश मीणा पहुंचे और शिकायत करने वाले ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जांच अधिकारी के सामने प्रदर्शन किया। बाद में स्कूल के प्रधानाध्यापक को हटाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम रामशरण शर्मा काे ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्यारदाकला के राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक की कार्यप्रणाली सही नहीं है। इस वर्ष कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम मात्र 5.5 प्रतिशत रहा। स्कूल में अध्ययनरत 36 विद्यार्थियों में से मात्र दो विद्यार्थी ही उत्तीण हुए। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग भरतपुर के उपनिदेशक सियाराम फौजदार से की थी। उपनिदेशक के निर्देश पर करौली राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामकेश मीणा मंगलवार को गांव क्यारदाकला पहुंचे और शिकायत करने वाले ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक सुरेशचंद का व्यवहार सही नहीं है। प्रधानाध्यापक ने स्कूल में लगे पेड़ को 35 हजार में बेचकर राशि को खुर्दबुर्द कर दिया। स्कूल में लगातार पढ़ाई का स्तर गिर रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जांच अधिकारी के समक्ष ही प्रदर्शन किया।