- Hindi News
- डॉक्टर की सभापति से अभद्रता, मुख्यमंत्री से की शिकायत
डॉक्टर की सभापति से अभद्रता, मुख्यमंत्री से की शिकायत
माली(सैनी)कुश्वाह समाज करौली के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर करौली नगरपरिषद के सभापति बद्रीलाल माली के साथ सामान्य चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. राजपाल मीणा द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत की है।
जिलाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महात्मा ज्योतिवा फुले राष्ट्रीय संस्थान के जिलाध्यक्ष भंवर माली, तेजसिंह, पन्नूसिंह माली, मोहरसिंह, जमनालाल, शिवचरण, जवाहरलाल आदि ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि सभापति अपनी प|ी की तबीयत खराब होने पर दिखाने रविवार को सुबह 10 बजे चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान मरीजों की काफी भीड़ थी लेकिन चिकित्सक राजपाल मीणा गपशप में मशगूल थे। इस पर उन्हें बुलाकर मरीजों को देखने की बात कही। बुजुर्ग सभापति की बुजुर्ग अवस्था को देखकर अन्य मरीजों ने भी उन्हें पहले देखने को चिकित्सक से कहा। इस पर चिकित्सक भड़क गए और अपशब्द कहते हुए पर्ची को फेंक दिया।
बैंकका कम्प्यूटर खराब
हिंडौन ग्रामीण. गांवखेड़ा की ग्रामीण बैंक का कम्प्यूटर खराब होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सूरज, महेश, धारा सिंह, मोहनलाल, अशोक आदि ने बताया कि खेड़ा की ग्रामीण बैठक का कम्प्यूटर 20 दिनों से खराब है। इससे खातेदारकों की पासबुकों में लेन-देन की एन्ट्री नहीं हो पा रही है। कम्प्यूटर खराब होने से प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाते भी नहीं खोले जा रहे हैं। बैंक मैनेजर एसके जैन ने बताया कि बैंक की मशीनरी खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियांे को दे दी गई है।