नुक्कड़ नाटकों का आयोजन
करौली | निदेशालयएड्स नियंत्रण सोयायटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आई ईसी जयपुर की ओर से करौली जिले में बुधवार से एचआईवी एड्स रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए 30 गांवों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
आई ईसी समन्वयक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि बंशीलाल एंड पार्टी रोजाना तीन गांवों में एड्स जागरूकता के नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर लोगों में जनजागृति का संदेश देगी।