हिंडौन सिटी | भारतस्वाभिमान ट्रस्ट की पतंजलि योग समिति जिला करौली की ओर से बुधवार सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक राजकीय अस्पताल में सफाई अभियान चलाया जाएगा। समिति जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी अभियान के तहत सफाई कार्य करेंगे।