आशाओं का भुगतान अब उनके खातों में
करौली | जिलेमें कार्य करने वाली आशाओं को चिकित्सा विभाग से मिलने वाला भुगतान अब उनके खाते में जमा किया जाएगा। आशा समन्वयक आशुतोष ने बताया कि आशाओं को चिकित्सा विभाग से मिलने वाला भुगतान अब उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षणों का आयोजन कर जिले के पांच ब्लॉकों के करीब 80 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, लेखाकार, आशा सुपरवाइजर आदि ने प्रशिक्षण लिया। नोडल अधिकारी रूपसिंह धाकड़ आशा समन्वयक आशुतोष ने प्रशिक्षण दिया।
क्याहै आशा सॉफ्ट : आशासमन्वयक ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान आशा सॉफ्ट के माध्यम से होगा। इस सॉफ्टवेयर में आशा की ओर से किए जाने वाले कार्यों को इंद्राज करेंगे तथा सूचना के आधार पर भुगतान सीधे बैंक खाते में आएगा। आशाओं को शीघ्र ही भुगतान संबंधी सूचना मोबाइल पर भी मिलेगी। इसलिए कोई भी आशा मोबाइल नंबर नहीं बदले।