पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन के नाम पर कार्रवाई का विरोध

अवैध खनन के नाम पर कार्रवाई का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली|माईनिंग एसोसिऐशनकरौली के पदाधिकारियों ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध खनन के नाम पर की गई अनुचित कार्रवाई का विरोध किया। एसोसिऐशन के अध्यक्ष देववृत मीणा, गिरधर स्वरूप लवानियां, कन्हैया लाल शर्मा, ललित हरदैनियां, भगवान सिंह, चन्द्रप्रकाश मीणा, फकीरा, जयलाल माली, कुम्हेर सहित कई खनन व्यवसायियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पुलिस द्वारा खनन लीजधारकों के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है वह उचित नहीं है। हालांकि कराैली क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है वह ज्यादातर वन क्षेत्र में ही हो रहा है जो कि वन विभाग की सहमति से ही हो रहा है जिनके खिलाफ तो कोई कार्यवाही नहीं की जाकर लीज होल्डरों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पुलिस से अपील की कि रोड पर रवन्नाओं को नहीं पकड़ा जाए अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही वन विभाग में ही की जाए।

करौली. अवैधखनन की कार्यवाही के विरोध में ज्ञापन देने आए खनन व्यवसायी।