पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषकों को दी उन्नत तकनीक की जानकारी

कृषकों को दी उन्नत तकनीक की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषकों को दी उन्नत तकनीक की जानकारी

महूइब्राहिमपुर| गांवके राजीव गांधी सेवा केन्द्र में मंगलवार को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कृषि विभाग के सहायक निदेशक टीके जोशी ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के साथ उन्नत तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्र एवं सिंचाई उपकरणों पर दिए जाने वाले अनुदान की भी जानकारी दी। कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। शिविर में हरिकुमार, जगदेव प्रजापत, राजवीर, उमेश कुमार,डाॅ. विजय कुमार मीणा आदि मौजूद थे।

विद्यालयको कंम्प्यूटर भंेट किया

करौली|एक्सिस हेल्थकेयर सोसायटी जयपुर की ओर से मौलाना आजाद उमावि करौली में 4 एलईडी कम्यूटर सैट पुस्तकालय के लिए 20 हजार रुपए दिए गए। सैयद फजले अहमद ने बताया कि एक्सिस हेल्थ केयर सोसायटी के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह द्वारा 50 बच्चों को जर्सियों का भी वितरण किया गया। इस पर संस्थान कमेटी ने सत्यनारायण सिंह का आभार प्रकट किया।

अपराधकी रोकथाम के लिए एसडीएम को ज्ञापन

हिंडौन सिटी| जिलेमें बढ़ते अपराधों की रोकथाम की मांग को लेकर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने सहजिला संयोजक विशाल चतुर्वेदी के नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया है कि जिले के सभी उपखंड़ों में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हिंडौन की महावर कॉलोनी से 9 नवंबर को अपहृत हुई 14 वर्षीय बालिका का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की कई वारदात हो चुकी हैं। ज्ञापन देने वालों में अशोक जैमन, पुनीत भारद्वाज, सुभाष, हुकम महावर, तेजसिंह कोली, रवि जादौन, शैलेन्द्र भारद्वाज आदि शामिल थे। इसी तरह वैश्य महिला महासम्मेलन की अध्यक्ष मोहिनी सिंहल सहित कई अन्य महिला पदाधिकारी मंगलवार को उपखंड़ कार्यालय के बाहर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर चल रहे कोली समाज के धरनास्थल पर पहुंचे और बालिका के अपहरण के मामले में जानकारी ली। महिला महासम्मेलन ने इस संबंध में गृहमंत्री को एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन भेजकर बालिका की बरामदगी की मांग की है।

10किलो पॉलीिथन जब्त, 16 जनों पर जुर्माना

हिंडौन सिटी|प्रतिबंधित थैलियोंके उपयोग के खिलाफ चलाए गए अिभयान के तहत नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को शहर के बाजारों से 10