विवाहसम्मेलन की तैयारियां पर चर्चा
सार समाचार
विवाहसम्मेलन की तैयारियां पर चर्चा
हिंडौन सिटी| अखिलभारतीय जांगिड़ ब्राहमण महासभा की जिला शाखा की एक बैठक कैलाश नगर के बौणकापुरा में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कंजोली ने की। बैठक में देवीसहाय नादौती रघुवीर कटकड़ मुख्य अतिथि थे। बैठक में देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में 3 नवंबर को बौणकपुरा में जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर कई लोगों ने सहयोग के लिए आगे आते हुए अपना सहयोग उल्लेखित किया। इस संबंध में आगामी बैठक 21 सितंबर को बौणकापुर आश्रम पर ही आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
जिलास्तरीय प्रदर्शनी जनसंख्या शिक्षा मेला शुरू
करौली| स्वतंत्रतासेनानी स्व.चिरंजीलाल शर्मा राउमावि में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला -2014-15 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हुकमचंद मीना मुख्य अतिथि तथा आरटीई के प्रभारी सर्वेश गुप्ता मॉडल राउमावि के प्रधानाचार्य वीरसिंह बैनीवाल विशिष्ट अतिथि रहे तथा राउमावि करणपुर के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवाडी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम प्रभारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोविंद दयाल शर्मा ने बताया कि मेले के अंतर्गत राष्ट्रीय रोल प्ले लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजन के लिए कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। यह तीन दिन दिन चलेगी। मंगलवार को इसमें 17 विद्यालयों के 24 संभागियों ने पंजीयन कराया और शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बायो लेब में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ग्रामीणोंने किया आदर्श ग्राम बनाने का प्रस्ताव पारित
हिंडौन ग्रामीण| ग्रामपंचायत खेड़ीहैवत के ग्रामीणों की एक बैठक गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन पर आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता सरपंच मोहरबाई जाटव ने की। बैठक में गांव खेड़ीहैवत को आदर्श ग्राम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीण ओमप्रकाश डागुर, भीमसिंह डागुर, राजाराम डागुर, हरिशचंद्र जांगिड़ आदि ने बताया कि बैठक में युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के सुझावों पर ग्राम के चौराहों पर रोड लाइटें लगवाने, सफाई की उचित व्यवस्था कराए जाने के संबंध में प्रस्तावा लिए गए।
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीड़ितों क