मगरमच्छ के हमले से घायल
चम्बलके राजघाट पर चम्बल नदी में मगरमच्छ द्वारा हमला करने से एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब साढे़ चार बजे चंबल के राजघाट पर स्टीमर पर काम करने वाला श्रीगणेश पुत्र रामजीलाल मल्हा निवाासी मल्हापुरा घाट पर पानी में खड़ा होकर स्टीमर को धक्का लगाने का काम कर रहा था घाट पर ही पानी में मगरमच्छ ने उसके पैर को पकड़कर पानी में खींच ले गया। स्टीमर पर काम करने वाले अन्य युवक एक साथ पानी में कूदे और मगरमच्छ के शिकन्जे से उसे छुड़ाया। मगरमच्छ के हमले से श्रीगणेश के पैरेां मे गहरा जख्म बना दिया। घायल अवस्था में उसे स्टीमर संचालक मण्डरायल सामुदायिक केन्द्र पर लेकर आए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
छात्रसंघर्ष समिति की बैठक संपन्न
करौली| छात्रसंघर्ष समिति की बैठक मंगलवार दोपहर 12:30 बजे छात्रसंघ उपाध्यक्ष वकील सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा की गई साथ ही छात्रावास निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई किए जाने को लेकर बड़ी बैठक का आयोजन कर प्रशासन से वार्तालाप करने का निर्णय लिया।