- Hindi News
- मारपीट अपमानित करने के प्रकरण में पांच गिरफ्तार
मारपीट अपमानित करने के प्रकरण में पांच गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | हिंडौन ग्रामीण
मारपीटऔर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अर्जुनसिंह ने बताया कि महस्बा के रामजनम मीना ने 26 जून को श्रीमहावीरजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वहीं के बाबूलाल जोगी, वृजलाल जोगी, संती देवी, पपीता देवी ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन चारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अन्य मामला मंडावरा के राधेश्याम जाटव ने 27 फरवरी को वहीं के बंटी के खिलाफ मारपीट जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपहृतकिशोरी बरामद
सदरपुलिस ने एक दिन पहले अपह्रत हुई किशोरी को बरामद किया है। सदर थानाप्रभारी वृजेंद्र यादव ने बताया कि टोडूपुरा निवासी एक जने ने एक दिन पहले सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को सनकी का पुरा निवासी प्रेमसिंह मीना बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपह्रत किशोरी को कटकड़ मोड से बरामद किया है।
सर्पदंशसे महिला बेहोश
खेतोंमें कार्य रही एक महिला मंगलवार को सर्पदंश से बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाट की सराय की सुनीता जाट खेतों में कार्य कर रही थी, तभी वह सर्पदंश से बेहोश हो गई।
बिजलीके टूटे तार से युवक झुलसा
रीकोक्षेत्र में बिजली का तार टूट जाने से एक युवक झुलस गया। इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्धमान नगर के नीरज हरिजन ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह अपने सुअरों की तलाश में रीको क्षेत्र में गया था, तभी बिजली का तार टूट जाने से वह झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
राजस्थानसहायक कर्मचारी संघ ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी
करौली| राजस्थानसहायक कर्मचारी संघ ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर संघ के साथ धोखा करने के मामले राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना का विरोध करते हुए दोषी कर्मचारियों को सजा दिलवाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने बताया कि राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ द्वारा पत्र के माध्यम से वर्ष 2013 में सहायक कर्मचारियों की कनिष्ट लिपिक, जमादार प्रयोगशाला सहायक के पद पर पदोन्नति कार्यालय द्वारा वरिष्ठता