पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलतियां बर्दाश्त नहीं होगी

गलतियां बर्दाश्त नहीं होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलक्टरडॉ. बी.एल. जाटावत ने कहा कि भामाशाह योजना में प्रविष्टियों में गलतियां नहीं करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए अधिकारी समन्वय से पूर्ण करें। कलेक्टर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ब्लाॅकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भामाशाह योजना में बिना सत्यापन के अथवा निरीक्षण के अभाव में की गई प्रविष्टियों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि संख्या के बजाय गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें। अधिक भीड़ को देखते हुए गांव में निर्धारित दिवस के अतिरिक्त भी शिविर का समय बढा दिया जाये, लेकिन गलतियां बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव, जाति, धर्म से संबंधित प्रविष्टियों का पूर्व में ही निरीक्षण कर सिस्टम में शुद्ध करवा लें। नगरीय क्षेत्रों में रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कहीं भी गलती पायी गई तो संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।