पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ प्रभावितों के लिए आज धनसंग्रह करेंगे

बाढ़ प्रभावितों के लिए आज धनसंग्रह करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ प्रभावितों के लिए आज धनसंग्रह करेंगे

हिंडौन सिटी|प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को दोपहर दो बजे भाजपा के सभी कार्यकर्ता चौपड़ सर्किल के पास नेहरू पार्क में एकत्र होंगे और जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों के लिए धनसंग्रह करेंगे। भाजपा के नगर अध्यक्ष गिर्राज मित्तल ने बताया कि इस बार जम्मू-कश्मीर में आई आपदा के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन नहीं मनाने का फैसला लिया गया है।

सपोटरा|भाजपामंडलके तत्वावधान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह जादौन के नेतृत्व में कश्मीर के बाढ पीडितों को आर्थिक सहायता जुटाई जावेगी। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि प्रात: 10 बजे से सपोटरा मोड से बाजार तक कार्यकर्ता लोगों से कश्मीर में बाढ से पीडितों के लिए धनसंग्रह करेंगे।

मृतकके आश्रितों को िमलेगी सहायता राशि

करौली| जिलेमें विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को संबंधित तहसीलदारों की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलक्टर डाॅ0 बीएल जाटावत ने बताया कि कैलाश पुत्र चंदर जोगी निवासी बीजलपुर, आशीष पुत्र शिवदयाल जाटव निवासी जाटव बस्ती हिण्डौन, बत्तू उर्फ बच्चू सिंह पुत्र धुंधी मीणा निवासी श्यामपुर मूंडरी के आश्रित को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

विश्वकर्माजयंती पर आज कई कार्यक्रम

हिंडौन ग्रामीण| गांवखेडा के सौरभ एज्यूकेशन कैंपस में बुधवार को सुबह 10 बजे विश्वकर्मा जयंती नवीन प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। ज्वाला सिंह बजरंग लाल ने बताया कि इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे।

हिंडौनसिटी| जाटसमाज चौरासी की एक बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे जाट छात्रावास में होगी। यह जानकारी महामंत्री कैलाश सिंह ने दी।

मजदूरोंको श्रम कानून की जानकारी दी

करौली| डांगविकास संस्थान करौली द्वारा आजीविका ब्यूरो के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में खान मजदूरों को कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। संस्था समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में करौली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गजेन्द्र शर्मा ने कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने श्रमिकों को इस का