मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम
करौली|चुनाव आयोगसे प्राप्त निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. बीएल जाटावत ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर 2014 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 15 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक, मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन 17 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर को किया जाएगा। 19 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर को बूथ लेवल एजेन्ट के साथ बैठक आयोजित कर दावे एवं आपत्तियां के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जाएंगे जबकि 20 नवम्बर तक दावे एवं आपत्तियां का निस्तारण किया जाएगा। 20 दिसंबर 14 तक डाटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कंट्रोल टेबल्स को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य होगा जबकि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2015 को होगा। उन्होंने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देश कि इस संबंध में प्रारंभिक तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएं जिससे समय पर प्रारूप प्रकाशन किया जा सके।