करौली। कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सपोटरा विधायक रमेश मीणा के निवास पर दूसरे दिन रविवार को भी बधाइयां देने के लिए जिले भर के कांग्रेसी क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने ग्रामीणों को अश्वस्त किया कि पिछले छह साल से वह क्षेत्र की निष्ठा पूर्वक सेवा कर रहे हैं। उसी प्रकार उनका छोटा भाई जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा भी सेवा करता रहेगा। मीणा ने कहा कि उनका प्रथम उद्देश्य है कि करौली जिले को भ्रष्ट्राचार मुक्त कराना रहेगा। वहीं क्षेत्र के विकास के लिए जिला परिषद के माध्यम से कई विकास योजनाओं से जिले का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा।
करौली. जिलाप्रमुख पद पर कांग्रेस के अभयकुमार मीना ने निर्वाचित होने पर रविवार को सपोटरा के विधायक रमेशचंद मीना, करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर पत्रकारों को संबोधित करते हुए।